आत्मविश्वास हर इंसान के लिए बहुत जरुरी होता है जिस इंसान के पास आत्मविश्वास होता है वह अपने जीवन की सभी परेशानियों तथा हर मुसीबत से लड़ सकता है | इसीलिए कई प्रेरणादायक कवियों द्वारा आत्मविश्वास के ऊपर कई कविताएं लिखी गयी है अगर आप उन कविताओं के बारे में जानना चाह रहे है तो इसके लिए आप हमारे द्वारा बताई गयी जानकारी को पढ़ सकते है व अपने दोस्तों के साथ फेसबुक व व्हाट्सएप्प पर शेयर भी कर सकते है |
आत्मविश्वास कविताएँ – Famous Poems on Self Confidence
आत्मविश्वास
नामुमकिन नहीं कुछ भी
इस पूरे संसार में
जो चाहे वो कर सकता
अगर आत्मविश्वास हो इंसान में
पहाड़ तोड़ रास्ता बना दे
मरूस्थल में पेड़ उगा दे
मिट्टी को सोना बना दे
चांद पर घर बसा दे
अगर आत्मविशवास हो इंसान में
जिन्दगी के सफर में
बहुत मुश्किले आते हैं
आत्मविशवास हो जिसमे
वही मंजिल पाते हैं
खुद पर ना हो विशवास तो
दुनिया क्या तुझ पर विशवास करेगा
मन में हो जज्बा तो
ईश्वर भी तुम्हारे साथ रहेगा
हार ना माननेवालो को
पर्वत भी शीश झुकाता हैं
आत्मविशवास हो जिसमे
वही आगे बढ़ जाता है
पियुष राज ,दुधानी ,दुमका |
Aatmvishwas Kavita in Hindi
अपने मनोबल को इतना सशक्त कर,
कठिनाई भी आने से न जाए डर।
आत्मविश्वास रहे तेरा हमसफर,
बड़े-बड़े कष्ट न डाल पाएं कोई असर।।
हौसला अपना बुलंद कर लो,
साहस व हिम्मत को संग कर लो।
निर्भय होकर आत्मविश्वास से बढ़ो,
संयम व धैर्य से सफलता की सीढ़ी चढ़ो।
जब कभी कर्तव्य के मार्ग पर,
विपत्ति व विघ्न तुम्हें सताएंगे।
जब कभी हारकर या विवश होकर,
निराशा के बादल छा जाएंगे।
हार न मानने का जज्बा तुम्हें उठाएगा,
तुम्हारा अडिग हौसला तुम्हें बढ़ाएगा।
आखिरकार देखना तुम्हारे आगे,
धरती हिल जाएगी, आसमां झुक जाएगा।
भय-विस्मय का अब अंत करो,
आते हुए दुखों को पसंद करो।
कर्म ज्यादा व बातें चंद करो,
हौसला अपना इतना बुलंद करो।
दुखों का पहाड़ टूटने पर भी,
सीना ताने खड़ा रह पाएगा।
दर्द का अंबार फूटने पर भी,
सर उठाकर सतत् चलता जाएगा।
जो अपने पक्के इरादों के आगे,
मुसीबतों के घुटने टिका जाएगा।
वही सुदृढ़ मनोबल वाला मनुष्य,
जिंदगी की यह जंग जीत पाएगा।
आत्मविश्वास की कविता – More Self Confidence Poems
अगर आप आत्मविश्वास की कविताएं In English के Language Font में जानना चाहे तो यहाँ से जान सकते है इसके अलावा आप a self esteem poem, a woman’s self worth poem, atmavishwas kavita for guys, tamil poems on self confidence, english poems on self confidence, a poem on self respect के बारे में जानकारी आप यहाँ से जान सकते है :
गौण, अतिशय गौण है, तेरे विषय में
दूसरे क्या बोलते, क्या सोचते हैं।
मुख्य है यह बात, पर, अपने विषय में
तू स्वयं क्या सोचता, क्या जानता है।
Short Famous Self Confidence Poems
उलटा समझें लोग, समझने दे तू उनको,
बहने दे यदि बहती उलटी ही बयार है,
आज न तो कल जगत तुझे पहचानेगा ही,
अपने प्रति तू आप अगर ईमानदार है।
हिन्दी कविता आत्मविश्वास – Poem in Hindi on Self Confidence
अगर आप हौसला पर कविता, आत्मविश्वास पर विचार, हिम्मत और साहस पर कविता, साहस की कविता, उत्साह बढ़ाने वाली कविता, प्रेरक कविताएं, प्रयास पर कविता, motivational poem in hindi pdf, lines on self confidence in hindi, poem on positive attitude in hindi, self motivation poem hindi, short inspirational poems in hindi, inspirational poem in hindi for students, hindi poems on life struggle के बारे में जानकारी यहाँ से जान सकते है :
विश्वास भरा हो मन में,
स्फूर्ति जगे तन-मन में,
कोई कार्य नहीं इस जग में,
जो पूर्ण न हो जीवन में।
तुम हार कभी न मानो,
चाहे कितना भी मुश्किल हो।
हॅँसते-हँसते मिट जाएगा,
हर बाधा दूर गगन में।
ईश्वर भी मदत करेगा,
विश्वास रखो निज कर में।
जब भी तुम घबराओगे,
वह शक्ति भरेगा तुममें।
चुनौती यदि सामने आए,
करो मुकाबला डट के।
रहो आत्मबल से पूरित,
हर संघर्ष विजित जीवन में।।
Poems on Self Confidence in Hindi
यदि विश्वास तुम्हे अपने पर,
तो तुम सब कुछ कर सकते हो
अपने साथ दूसरों के भी,
दुख दरिद्र सब हर सकते हो
जन्म सफलता का होता है,
निज सुदृढ़ इच्छा शक्ति से
और सफलता भी मिलती है,
मेहनत लगन और भक्ति से
निश्चित सफल बनोगे तुम यदि,
पहले दृढ़ संकल्प बनाओ
इसके बाद राह तुम खोजो,
और राह पर बढ़ते जाओ
कभी कभी आगे बढ़ने पर,
असफलता भी आ सकती है
आगे बढ़ने वाले पग में
कंटक सघन बिछा सकती है
लेकिन ऐसा होने पर तुम,
फिर से दृढ़ संकल्प पर बनाओ
और बना मजबूत हृदय को,
तूफानों से जा टकराओ
जीवन को संघर्ष समझकर,
संघर्षों से मत घबराओ
जीवन भर संघर्ष करो तुम,
अपना जीवन सफल बनाओ.
आत्मविश्वास मराठी कविता
आपण स्वत: वर विश्वास असल्यास,
तर आपण सर्वकाही करू शकता
अगदी इतरांबरोबर,
दुःखी सर्वांना प्रत्येक गोष्ट करा
जन्म यशस्वी झाला आहे,
मजबूत इच्छाशक्तीसह
आणि यश देखील मिळते,
कठोर परिश्रम आणि भक्ती
आपण निश्चितपणे यशस्वी असाल तर,
पहिला निश्चय करा
पहिला निश्चय करा
यानंतर आपण मार्ग शोधू,
जा आणि रस्त्यावर जा
कधीकधी हालचाल,
अयशस्वी देखील येऊ शकते
प्रगतीपथावर
काटा तीव्र वाढू शकतो
पण जेव्हा हे घडते,
पुन्हा निर्णय घ्या
आणि मजबूत हृदय करा,
वादळी ढुंगण
एक संघर्ष म्हणून जीवन लक्षात घेता,
विरोधामुळे घाबरून चिंता करू नका
आपण आयुष्यभर संघर्ष करतो,
आपले जीवन यशस्वी बनवा
