उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य की महिलाओं के विकास के लिए बीसी सखी योजना का आयोजन किया है। UP BC Sakhi Yojana को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 22 मई 2021 को लांच किया गया था। इस योजना के तहत सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। UP Banking Sakhi Yojana 2022 के अनुसार उत्तर प्रदेश के ग्रामीण छेत्रों में बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट (Banking Correspondant) सखी तैनात करने का फैसला किया गया है। अब ग्रामीण लोगों को पैसे निकलने व जमा करने के लिए bank जाने की जरुरत नहीं पड़ा करेगी। सभी के घर पर “सखी” पैसे की डिलीवरी करके जाएगी।
UP Banking Correspondant Scheme के अंतर्गत इन सखियों को सरकार द्वारा 6 माह तक 4 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे की कैसे आप UP BC Sakhi app download करें, इस योजना में आवेदन करें आदि। इसलिए नीचे दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
UP Sakhi Yojana Highlights
योजना का नाम | उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना 2022 |
किसने शुरू की | UP CM Yogi Aadityanath |
Launch Date | 22 मई 2020 |
लाभ | रोजगार व कमीशन कमाने का अवसर |
लाभार्थी | राज्य की सभी महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को रोजगार प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) | https://www.upsrlm.org/ |
UP BC Sakhi App download
यूपी बीसी सखी ऐप online download करने के लिए नीचे दिए गए steps को follow करें:
- सबसे पहले अपने android phone में Google Play Store खोलें।
- फिर search bar में जाकर “UP BC Sakhi App” टाइप करके search करें।
- अब list में से सबसे पहली app पर click करें।
- इसके बाद “Install” के button पर क्लिक करें।
- Installation की प्रक्रिया समाप्त होने का इंतजार करें।
- अंत में “Open” के बटन को दबाएं।
ऊपर दिए गए steps का इस्तेमाल कर आप UP BC Sakhi App online download कर सकेंगे।
BC Sakhi Yojana Registration Online
यूपी बीसी सखी योजना 2022 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़ें:
- सबसे पहले आप अपने फ़ोन में UP BC Sakhi App को open करें।
- इसके बाद Login करने के लिए अपने Mobile Number दर्ज करें।
- फिर आपके registered मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा।
- प्राप्त हुए OTP को दर्ज करें और submit करें।
- फिर आपकी screen पर योजना की आवश्यक सूचनाएं खुलकर आ जाएंगी। ध्यान से पढ़कर next पर click करें।
- इसके बाद बीसी सखी योजना ऑनलाइन फॉर्म में पूँछी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- अंत में दर्ज की हुयी जानकारी को submit करें।
इस प्रकार आप UP BC Sakhi App के द्वारा योजना में आवेदन कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश सखी योजना के उद्देश्य
- उत्तर प्रदेश सखी योजना के अंतर्गत राज्य की ग्रामीण महिलओं को रोजगार प्रदान किया जायेगा।
- आम जनता को banking सेवा digital माध्यम से घर में ही प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से लोग घर पर रहकर ही पैसों का लेन देन कर सकेंगे।
- इस योजना के तहत सरकार के द्वारा ग्रामीण महिलाऐं बैंक सखी (Bank Correspondent) के रूप में चुनी जाएंगी।
- चयनित सखियाँ digital banking में योगदान देने के लिए घर तक पैसे पहुंचाएंगी।
- इस काम के लिए सरकार सखियों को धनराशि भी प्रदान करेगी।
BC Sakhi Scheme 2022
उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना में आवेदन के लिए पात्रता कुछ इस प्रकार है:
- BC Sakhi Yojana में आवेदन करने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- महिला आवेदक को 10वीं पास होना चाहिए।
- आवेदक को banking सेवाओं को समझना आना चाहिए।
- उमीदवार महिलाएं पैसों का लेन देन करने में सक्षम होनी चाहियें।
- नियुक्त आवेदक महिला को electronic device चलने की समझ होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो पहले से बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे हैं या उन्हें बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का अनुभव पहले से है।
- उत्तर प्रदेश सखी योजना के अंतर्गत उन महिलाओं को नियुक्त किया जायेगा जो बैंकिंग के काम-काज को समझ सके और पढ़ -लिख सके।
बीसी सखी योजना के कार्य
UP BC Sakhi Scheme में दिए जाने वाले कार्य कुछ इस प्रकार हैं:
- बीसी सखी का मुख्य कार्य बैंक खाते से घर- घर जाकर जमा व निकासी करवाना है।
- लोन मुहया करवाना।
- लोन रिकवरी।
- जनधन सेवाएं।
- स्वम सहायता समूह के सदस्यों की सेवाए प्रदान करना।
BC Sakhi Yojana Salary
बीसी सखी योजना में दी जाने वाली सैलरी या मानदेय कुछ इस प्रकार है:
- पहले 6 महीनों तक सखी 4000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।
- इसके अलावा बैंकिंग डिवाइस के लिए अलग से 50000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- बैंकिंग गतिविधियों के लिए एक निर्धारित कमीशन अलग से दिया जाएगा।
- इस प्रकार 6 महीने के बाद इस कमीशन के माध्यम से ही कमाई हो पाएगी।
Banking Sakhi Yojana Important Points
उत्तर प्रदेश बैंकिंग सखी योजना के मुख्य बिंदु कुछ इस प्रकार हैं:
- इस BC Sakhi Scheme के द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
- राज्य सरकार इस योजना के पहले चरण में 58000 महिलाओं को रोजगार प्रदान करेगी।
- मानदेय के साथ-साथ बैंक द्वारा डिजिटल मोड से किए गए सभी transaction पर सखियों को एक निर्धारित commission भी प्रदान किया जाएगा।
- चुनी गई बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट (Banking Correspondent) सखी की मुख्य जिम्मेदारी लोगों के घर जाकर बैंकिंग की जागरूकता प्रदान करना और बैंकिंग से जुड़े कामों को भी घर बैठे पूरा करवाना होगा।
- एक बैंकिंग करेस्पांडेंट सखी को तैयार करने में कुल 74 हजार रुपये का खर्च किया जाएगा।
- 6 माह की प्रोत्साहन राशि इसलिए दी जाएगी ताकि महिलाएं आर्थिक दिक्कतों के कारण इस काम को छोड़ें नहीं और करती रहें।
- बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट सखी योजना के द्वारा ग्रामीण लोग घर बाथ कर ही बैंकिंग सेवाओं को प्राप्त कर पाएंगे।
- ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित महिलाओं को अपने घर पर लोगों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए प्राथमिकता मिलेगी।
- इस योजना के अंतर्गत रोजगार प्राप्त करने के लिए महिलाओ को इस योजना में online आवेदन करना होगा।
UP BC Sakhi Scheme Helpline
अगर आपको बीसी सखी योजना में आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर contact कर सकते हैं:
Helpline Contact Number:- 8005380270
Sakhi Yojana FAQ
BC सखी योजना के लिए कौन आवेदन कर सकते हैं ?
BC Sakhi Yojana में सिर्फ महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। साथ ही यह महिला उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी भी होनी चाहियें।
क्या BC Sakhi योजना के लिए आवेदन का कोई शुल्क भी है?
BC Sakhi Application Fee सरकार द्वारा नहीं रखी गयी है। BC Sakhi के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है ।
उत्तर प्रदेश BC सखी योजना से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर क्या है?
BC सखी योजना हेल्पलाइन नंबर – 8005380270
