भूलेख एक ऐसा ऑनलाइन पोर्टल है जो की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया है जिसमे की आपको उत्तर प्रदेश के सभी तरह के भूमि रिकॉर्ड की जानकारी मिल जाती है उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल में उत्तर प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड को कम्प्यूटरीकृत करके रखा जाता है | जिसमे की आप भूलेख डाटा एपीआई की मदद लेकर भू-अभिलेख डाटा, भू-अभिलेख के मालिक का नाम सभी तरह की जानकारी मिल जाती है | इसीलिए हम आपको भूलेख उत्तर प्रदेश में भूमि के रिकॉर्ड को किस प्रकार देखेंगे उसका ऑनलाइन वेरिफिकेशन किस प्रकार होगा सभी तरह की जानकारी मिलेगी |
यू पी भूलेख खतौनी विवरण
इस पोर्टल में आपको डिजिटल रूप से सभी तरह के भूमि रिकॉर्ड प्राप्त होते है इस पोर्टल की मदद से आपको निम्नलिखित सेवाओं का ऑनलाइन रिकॉर्ड मिल जाता है :
- भू नक्शा
- ऑनलाइन खसरा खतौनी नक़ल
- ऑनलाइन वेरिफिकेशन
UP Bhulekh Khasra Khatauni Online Verification
Step 1. सबसे पहले आपको upbhulekh की वेबसाइट पर जाना होगा इसके लिए ऊपर बताये गए लिंक पर क्लिक कर सकते है |
Step 2. उसके बाद वेबसाइट ओपन हो जाएगी वहां सबसे पहले आपसे Captcha Code डालने के लिए कहा जायेगा आपको वह कॅप्टचा कोड डाल कर Submit पर क्लिक कर देना है |
Step 3. अगले ऑप्शन में एक नया पेज ओपन होता है वहां आपको जनपद, तहसील व ग्राम चुनना है |
Step 4. जब आप यह तीनो ऑप्शन सेलेक्ट कर लेते है तो उसके बाद नया पेज होता है उस ऑप्शन में से आप 3 विकल्प के माध्यम से जानकारी सर्च कर सकते है |
Step 5. उसके बाद जानकारी खोजने के बाद उद्धरण देखे पर क्लिक कर देना है
Step 6. अगले पेज पर आपके सामने खता खतौनी की ऑनलाइन प्रतिपलिपि तैयार है आप वहां से उसे देख सकते है |
Step 7. ध्यान रखे की आपको जो यह नक़ल प्राप्त हुई है वह एक Unverified यानि की असत्यापित कॉपी है अगर आप उसे सत्यापित करना चाहते है तो इसके लिए अगली जानकारी को पढ़ सकते है |
Online Verification@ upbhulekh.gov.in
- सत्यापन करने के लिए आपको अपने निकट जन सुविधा केंद्र व लोकवाणी केंद्र जाकर वहां से सत्यापित प्रति प्राप्त कर सकते है |
- इसके अलावा दूसरे तरीके से भी भूलेख प्रति को सत्यापित कर सकते है इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पृष्ठ पर जाए |
- उसके बाद वहां आपको अपने भूलेख केंद्र / Jan Suvidha Kendra / लोकवाणी केंद्र से जारी की गयी उद्धरण संख्या भरे |
- उसके बाद आपकी उद्धरण संख्या को उद्धरण क्रमांक से जांच करने के लिए कुछ और जानकारी आपसे मांगी जाएगी आपको वह सभी जानकारी फिल कर देनी है |
- उसके बाद नेक्स्ट ऑप्शन में आप खतौनी की सत्यापित प्रति देखेंगे जिसका प्रिंटआउट आप अपने पास लेकर रख ले |
