भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम है इनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 में रामेश्वरम, रमानाथपुरम जिला, ब्रिटिश राज में हुआ था व इनकी मृत्यु 83 साल की उम्र में 27 जुलाई 2015 में शिलोंग, मेघालय में हुआ था | इन्होने भारत में राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए कई कार्य किये जिनसे की लोगो को प्रेरणा मिली इन्हे हम मिसाइल मैन के नाम से भी जानते है | वह एक प्रेरणादायक व्यक्ति थे जिन्होंने अपने कार्यकाल के जनता के हितो के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये इसीलिए हम आपको अब्दुल कलाम जी द्वारा कहे गए कुछ बेहतरीन अनमोल विचारो के बारे में बताते है जो की हमारे लिए प्रेरणादायक है |
अब्दुल कलाम यांचे विचार
अगर आप अब्दुल कलाम के बारे में जानकारी या उनके विचार जैसे 5 quotes of apj abdul kalam in hindi, 10 quotes of apj abdul kalam in hindi, abdul kalam 10 quotes in hindi, abdul kalam 100 quotes in hindi, ऐ पी जे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार pdf, ए पी जे अब्दुल कलाम पर कविता, अब्दुल कलाम के विचार pdf, एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार तथा अब्दुल कलाम के विचार in english के बारे में जानने के लिए यहाँ से जान सकते है :
आज, भारत प्रति व्यक्ति 682 वाट पॉवर कंज्यूम करता है, विकसित देशों से कहीं कम। जैसे जैसे भारत विकास करेगा, इस निश्चित रूप से बहुत अधिक एनर्जी की ज़रूरत पड़ेगी।
दुनिया की लगभग आधी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और ज्यादातर गरीबी की हालत में। मानव विकास में ऐसी असमानता अशांति की प्रमुख वजहों में से एक रहा है, और विश्व के कुछ हिस्सों में हिंसा की भी।
चलिए मैं एक लीडर को डिफाइन करता हूँ। उसमे एक विजन और पैशन होना चाहिए और उसे किसी समस्या से डरना नहीं चाहिये। बल्कि, उसे पता होना चाहिए कि इसे हराना कैसे है। सबसे ज़रूरी, उसे ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए।
Abdul Kalam Azad Quotes in Hindi
हमने किसी पे आक्रमण नहीं किया है। हमने किसी पे विजय नहीं प्राप्त की है। हमने उनकी भूमि, उनकी संस्कृति, उनके इतिहास पे कब्ज़ा नहीं किया है और ना ही अपने जीने का तरीका उनपर थोपने का प्रयास किया है।
एंटीबायोटिक दवाओं के व्यापक उपयोग एंटीबायोटिक प्रतिरोध के प्रसार को बढ़ावा देता है | एंटीबायोटिक दवाओं का स्मार्ट उपयोग इसके प्रसार को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
हम एक देश के रूप में विदेशी चीजों को लेकर इतने जुनूनी क्यों हैं? क्या ये हमारे कोलोनियल इयर्स की विरासत है? हमें विदेशी टीवी सेट्स चाहियें। हमें विदेशी शर्ट्स चाहियें। हमें विदेशी टेक्नोलॉजी चाहिए। इम्पोर्टेड चीजों के लिए इतना जूनून क्यों है?
छात्रों के लिए एपीजे अब्दुल कलाम विचार
विज्ञान ने ये प्रमाणित किया है कि मानव शरीर लाखों-लाख परमाणुओं से बना है… उदाहरण के लिए, मैं 5.8×10^27 परमाणुओं से बना हूँ।
मेरा संदेश, विशेष रूप से युवाओं के लिए, है कि वे अलग सोचने का साहस रखें, आविष्कार करने का साहस रखें, अनदेखे रास्तों पर चलने का साहस रखें, असंभव को खोजने और समस्याओं पर जीत हासिल करके सफल होने का साहस रखें। ये महान गुण हैं जिनके लिए उन्हें ज़रूर काम करना चाहिए। युवाओं के लिए ये मेरा सन्देश है।
विज्ञान वैश्विक है। आइंस्टीन के समीकरण, ई = mc2, को हर जगह पहुंचना है। विज्ञान मानवता के लिए एक सुंदर उपहार है, हम इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए। विज्ञान विभिन्न जातियों के बीच अंतर नहीं करता।
Abdul Kalam Suvichar in Hindi
हमें एक अरब लोगों के देश की तरह सोचना और काम करना चाहिए, ना कि दस लाख आबादी वाले देश की तरह। सपने देखो, सपने देखो, सपने देखो!
शिक्षाविदों को छात्रों के बीच जांच की भावना, रचनात्मकता, उद्यमशीलता और नैतिक नेतृत्व की क्षमता का निर्माण करना चाहिए और उनका रोल मॉडल बनना चाहिए।
जहाँ हृदय में सच्चाई होती है वहां घर में सामंजस्य होता है; जब घर में सामंजस्य होता है, तब देश में एक व्यवस्था होती है; जब देश में व्यवस्था होती है तब दुनिया में शांति होती है।
Abdul Kalam Ke Quotes in Hindi
जब वैज्ञानिक और रक्षा प्रौद्योगिकियों के लिए भव्य योजनाएं बनायीं जाती हैं, तो क्या सत्ता में बैठे लोग प्रयोगशालाओं और फील्ड में काम करने वाले लोगों के बलिदानों के बारे में सोचते हैं?
हम केवल तभी याद किये जायेंगे जब हम हमारी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध और सुरक्षित भारत दें, जो आर्थिक समृद्धि और सभ्यता की विरासत का परिणाम होगा।
कई सालों से, मैंने उड़ पाने की उम्मीद को पाला है; किसी मशीन को स्ट्रैटोस्फीयर के ऊपर और ऊपर जाते हुए संभालना मेरा सबसे प्यारा सपना रहा है।
Abdul Kalam Motivational Quotes in Hindi
जब मैं राष्ट्रपति बना, मैंने संविधान का अध्ययन किया, और मैंने जितना अधिक अध्ययन किया, उतना ही मुझे महसूस हुआ कि ये भारत के राष्ट्रपति को देश को एक विजन देने से नहीं रोकता। अतः जब मैं संसद और विधान सभाओं में गया और विज़न प्रस्तुत किया, तो सभी ने मेरा स्वागत किया, अपनी पार्टी की परवाह किये बगैर।
यदि चार बातों का पालन किया जाए – एक महान लक्ष्य बनाया जाए, ज्ञान अर्जित किया जाए, कड़ी मेहनत की जाए, और दृढ रहा जाए – तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
जबकि बच्चे सबसे अलग होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनके चारों ओर की दुनिया पूरी कोशिश कर रही है कि वे बाकी सभी लोगों की तरह दिखें।
Hindi Quotes of APJ Abdul Kalam
जब आप अपने ऊपर लाइट बल्ब को देखते हैं, आप थॉमस अल्वा एडीसन को याद करते हैं। जब टेलीफ़ोन की घंटी बजती है, आप अलेक्जेंडर ग्राहम बेल को याद करते हैं। मैरी क्यूरी नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला थीं। जब आप नीले आकाश में देखते हैं, आप सर सी.वी. रमन के बारे में सोचते हैं।
लिखना मेरा प्यार है। अगर आप किसी चीज से प्यार करते हैं, आप उसके लिए बहुत सारा समय निकाल लेते हैं। मैं रोज दो घंटे लिखता हूँ, आमतौर पे मध्यरात्रि में शुरू करता हूँ, कभी कभी मैं 11 बजे से लिखना शुरू करता हूँ।
सभी युद्ध विवाद सुलझाने के तरीके की विफलता को दर्शाते हैं, और युद्ध के बाद उन्हें फिर से विश्वास, भरोसा और साहस पैदा करने की ज़रूरत होती है।
APJ Abdul Kalam Famous Quotes in Hindi
भ्रष्टाचार जैसी बुराइयाँ कहाँ से पनपती हैं? ये कभी न ख़त्म होने वाले लालच से आती हैं। भ्रष्टाचार-मुक्त नैतिक समाज के लिए लड़ाई इस लालच के खिलाफ लड़ी जानी होगी और इसे ” मैं क्या दे सकता हूँ” की भावना से बदलना होगा।
जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर की कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ताकत का सम्मान करती है।
असली शिक्षा एक इंसान की गरिमा को बढ़ाती है और उसके स्वाभिमान में वृद्धि करती है। यदि हर इंसान द्वारा शिक्षा के वास्तविक अर्थ को समझ लिया जाता और उसे मानव गतिविधि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता, तो ये दुनिया रहने के लिए कहीं अच्छी जगह होती।
A P J Abdul Kalam Inspirational Quotes in Hindi
जो अपने दिल से काम नहीं कर सकते वे हासिल करते हैं, लेकिन बस खोखली चीजें, अधूरे मन से मिली सफलता अपने आस-पास कड़वाहट पैदा करती है।
जब बच्चे १५,१६, या १७ साल के होते हैं तब वे तय करते हैं कि उन्हें डॉक्टर, इंजिनियर या राजनीतिज्ञ बनना है या मंगल ग्रह या चंद्रमा पे जाना है, और ये वो समय होता है जब आप उन पर काम कर सकते हैं। आप उन्हें अपने सपनो को आकार देने में मदद कर सकते हैं।
एक सबक जो हर एक देश चीन से सीख सकता है वो है ग्रामीण स्तर के उद्यमों, उत्तम स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं बनाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना।
ए पी जे अब्दुल कलाम के बेस्ट इंस्पायरिंग थॉट्स
तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पे ना पहुँच जाओ- यही, अद्वितीय तुम हो। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।
शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता है। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
जब हम बाधाओं का सामना करते हैं, हम अपने साहस और फिर से खड़े होने की ताकत के छिपे हुए भण्डार को खोज पाते हैं, जिनका हमें पता नहीं होता कि वो हैं। और केवल तब जब हम असफल होते हैं हैं एहसास होता है कि संसाधन हमेशा से हमारे पास थे। हमें केवल उन्हें खोजने और अपनी जीवन में आगे बढ़ने की ज़रूरत होती है।
